लॉक डाउन में ग्रामीणों की हर संभव मदद कर रहे विधायक किस्मत लाल नंद
सरायपाली. विधायक किस्मत लाल नंद ने लॉक डाउन के चलते ग्रामीणों को हो रही परेशानी को दूर कर रहे हैं. विधायक किस्मत लाल खुद गांव गांव जाकर लोगों को राशन और सब्जी वितरण कर रहे हैं. इस बात पर ग्रामीणों ने विधायक की खूब प्रशंशा की और विधायक किस्मत लाल नंद का आभार व्यक्त किया.
कोरोना की मार देश झेल रहा है जिसके चलते लॉक डाउन रखा गया है विधायक किस्मत लाल नंद ने कहा कि लॉक डाउन में ग्रामीणों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसलिए वे खुद गांव गांव जाकर राशन सब्जी वितरित कर रहे हैं.
गांव के सरपंचों ने भी विधायक का इस कार्य मे साथ दिया. MLA किस्मत लाल नंद अपने सहयोगी बलराम भोई के साथ पहुचकर जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रख रहे हैं.
जिसमे सरपंच जालंधर प्रधान, उप सरपंच दिनेश त्रिपाठी साथी कैलाश मांझी, जयंती सिदार, मीरा प्रधान और समस्त ग्रामवासी सोशल डिस्टेंस को ध्यान में रखते हुए शामिल थे.