कोलता समाज द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने सौंपा गय... - CG Sandesh

कोलता समाज द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने सौंपा गया 1 लाख का चेक.

सरायपाली. कोरोना वायरस से देश में लगे ताला बन्दी से प्रभावित लोगो के सहयोग में बाबा विषाशहे कुल कोलता समाज रायपुर सम्भाग द्वारा सराईपाली विधायक श्रीमान किस्मत लाल नन्द जी व सम्भागीय अध्यक्ष श्रीमान हरिचरण प्रधान जी के हाथों 1,00,000 एक लाख रूपए का चेक मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा करने सरायपाली अनुविभागीय दन्डाधिकारी श्रीमान कुणाल दुतावत के हाथो सौंपा गया है.

इस अवसर में संभागीय महामंत्री श्री गिरधारी साहू, आंचलिक अध्यक्ष सराईपाली श्री बलराम भोई जी, मंदिर संचालन समिति गड़फूलझर के अध्यक्ष श्री कमलचन्द प्रधान जी, मंदिर संचालन समिति गड़फूलझर सचिव श्री श्रवण विसाल जी, मंदिर संचालन समिति गड़फूलझर कोषाध्यक्ष श्री रासबिहारी प्रधान जी, मंदिर निर्माण समिति गड़फूलझर अध्यक्ष श्री दुर्गाप्रसाद साहू जी, संरक्षक युवा प्रकोष्ट कोलता समाज श्री नरेन्द्र साहू जी, व् सराईपाली विधायक के प्रमुख सहयोगी श्री जयन्त चौधरी जी उपस्थित थे.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें