धमतरी में नहीं मिला कोरोना मरीज…जिला प्रशासन ने किया था मॉक ... - CG Sandesh

धमतरी में नहीं मिला कोरोना मरीज…जिला प्रशासन ने किया था मॉक ड्रील

धमतरी. जिला मुख्यालय को लेकर वायरल हुई खबर जिसमें कि यह बताया जा रहा था कि एक कोविड संक्रमण मिला है। दरअसल वह जिला प्रशासन का मॉकड्रिल था। इस पर कलेक्टर ने स्पष्ट करते हुए कहा कि वह जिला प्रशासन का मॉक ड्रील था। इस मॉकड्रिल के पीछे जिला प्रशासन का कहना है कि वह जान सकें कि यदि वाकई में ऐसी कोई स्थिति बनती है तो स्वास्थ्य अमले से लेकर जिला प्रशासन की तैयारियां कितनी पूरी हैं।

कलेक्टर रजत बंसल ने कहा कि हम ये स्पष्ट कर दें कोई कोविड संक्रामक धमतरी में नहीं है। जिला प्रशासन मॉकड्रिल कर रहा था, हम सुनिश्चित होना चाहते थे कि यदि कोई कोविड का केस आता है तो हम पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि हमारी पूरी तैयारी है, हमने अपनी तैयारियों जिसे कि मॉकड्रिल में इस्तेमाल किया गया है। उसकी वीडियोग्राफी भी की है, हम उसे स्वास्थ्य सचिव को भी भेजेंगे।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें