लापता वृद्धा की पहाड़ी में मिली लाश. - CG Sandesh

लापता वृद्धा की पहाड़ी में मिली लाश.

चार दिन पहले घर में बिना बताए निकली 60 वर्षीय वृद्धा की कोकड़ी  पहाड़ी में लाश मिली है. सरायपाली पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया में का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. इधर, परिजनो ने पुलिस को बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी.

जानकारी के मुताबिक तिलाईपाली निवासी जगमोती पति डेटिया नायक 24 अप्रैल को बिना बताए घर से कहीं निकल गई थी.  जिसकी  तलाश परिजन कर रहे थे. बुधवार सुबह कोकड़ी के ग्रामीणों ने महिला को लाश देख पुलिस को सूचना दी.

महिला की शिनाख्त भी कुछ देर बाद हो गई. घटनास्थल पर महिला के एक पैर को जंगली जानवारों ने नोंच डाले थे. वहीं, परिजनो ने पूछताछ में बताया कि वह मानसिक रूप से बीमार थी. अचानक घर से कहीं चली गई. उनकी तलाश कर रहे थे. बहरहाल, पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें