लाखों के पेनॉल्टी के बाद भी गैस एजेंसी में सुधार नही, उज्ज्व... - CG Sandesh

लाखों के पेनॉल्टी के बाद भी गैस एजेंसी में सुधार नही, उज्ज्वला योजना में हितग्राहियो से ले रहे अतिरिक्त राशि !

सरायपाली. जीतू तिवारी  सीजी सन्देश डॉट कॉम पर  कल इण्डेन गैस के खबर लगने के बाद आज सरायपाली के आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रो से कुछ ग्रामीणों ने फोन करके बताया की सरायपाली के HP  गैस में 200 रु के तहत मिलने वाले कनेक्शन का 1 हजार 30 रुपये लिया जा रहा है.

बताया गया कि गया कि कई महीनों से आवेदन करने के बाद भी उन्हें कनेक्शन नही मिल रहा था, लेकिन अचानक कोरोना वायरस के चलते राहत देने के लिए हितग्राहियो के खाते नम्बर में गैस का सहायता राशि आ रहा है, और जैसे ही हितग्राही गैस एजेंसी के पास पहुँच रहे है उज्ज्वला योजना के नए कनेक्शन के नाम पर 200 कि जगह 1 हजार 30 रुपये लिया जा रहा है.

हितग्राहियों ने नाम नही बताने की शर्त पर बताया की उन्हें रसीद भी नही दिया जा रहा है, इस सम्बंध में HP गैस के संचालक लोकनाथ बारीक से संपर्क करने पर बताया कि मेरे को इस बारे में कोई जानकारी नही है, स्टाफ के कर्मचारी लिए होंगे.

वही HP गैस छत्तीसगढ़ के फील्ड ऑफिसर अमित कुमार से फोन पर चर्चा करने पर पीडित औऱ हितग्राहियो का आधार नम्बर और एकाउंट नम्बर भेजवाने की बात कही, और जांच में गलत पाए जाने पर कार्यवाही की भी बात कही.

छत्तीसगढ़ के फील्ड ऑफिसर अमित कुमार ने यह भी बताया कि सरायपाली के अशोक HP गैस को अनिमियता के चलते पहले भी 1 लाख 80 हजार का पेनाल्टी भी लग चुका है.

वही ग्रामीणों का कहना है कि देश के प्रधानमंत्री मोदी जी ने देश के गरीबो के लिए जिस उद्देश्य से उज्ज्वला योजना का शुरुआत किया है. उस योजना से गरीबो को लूटा जा रहा है, जिसमे भारत सरकार और प्रधानमंत्री मोदी की छबि धूमिल हो रही है.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें