छत्तीसगढ़ के क्वारंटीन सेंटर से भागकर झारखंड पहुंचने वाले 5 ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ के क्वारंटीन सेंटर से भागकर झारखंड पहुंचने वाले 5 लोग कोरोना पॉजेटिव पाये गये

रांची । छत्तीसगढ़ के क्वारंटीन सेंटर से भागकर झारखंड पहुंचने वाले 5 लोग कोरोना पॉजेटिव पाये गये हॆं। दरअसल दूसरे राज्यों से छत्तीसढ़ के रास्ते झारखंड जाने की कोशिश कर रहे लोगों को छत्तीसगढ़ सरकार के निर्देश पर सीमावर्ती जिलों में क्वारंटीन किया गया था, इन 5 लोगों को भी क्वारंटीन सेंटर में ही रखा गया था, लेकिन ये सभी मौका देखकर क्वारंटीन सेंटर से भाग गये थे। इन सभी की रांची मेडिकल कालेज में करायी गयी टेस्टिंग रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है । ये सभी झारखंड के पलामू के रहने वाले हैं।जानकारी के अनुसार पॉजिटिव पाये गये लोग छत्तीसगढ़ के बैकुंठपुर के कोरिया से आये थे, इनके बारे में प्रशासन को यह सूचना मिली थी कि सभी छत्तीसगढ़ के क्वारेंटाइन सेंटर से भाग गये हैं |

बताया जाता है कि पांचों पॉजिटिव मरीज पलामू के रहने वाले हैं। इनमें चार पुरुष, जिनकी उम्र 21 वर्ष, 23 वर्ष, 21 वर्ष और 23 वर्ष है और एक महिला 30 वर्ष की है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें