कोरोना वारियर्स का अपमान वो कर रहे जिन्हें मुख्यमंत्री राहत ... - CG Sandesh

कोरोना वारियर्स का अपमान वो कर रहे जिन्हें मुख्यमंत्री राहत कोस से ज्यादा फिक्र पीएम केयर फंड की है : ज़फर उल्ला

महासमुंद लोकसभा आईटी सेल के अध्यक्ष ज़फर उल्ला ने बीजेपी के पूर्व विधायक रामलाल चौहान के बयान पर प्रश्न उठाते हुए कहा कोरोना वारियर्स का अपमान वो लोग कर रहे जिन्हें छत्तीसगढ़ की जनता ने अपना वोट दिया वो आज मुख्यमंत्री राहत कोस को छोड़ अपनी दिलचस्पी पीएम केयर फंड में दिखा रहे।

आईटी सेल अध्यक्ष ज़फर उल्ला ने कहा की शराब बंदी वो बोल रहे जिनके सरकार के कमिशम वाले 15साल बेमिशाल रहे जिनके मुखिया ने देश की जनता को 15लाख के सपने दिखाये जिन्होंने देश की जनता से वादा किया था अगर सौ दिन में काला धन नही आया तो फाँसी पर लटका देना सवाल करने से पहले बीजेपी के पूर्व विधायक को जवाब देना चाहिए क्या आया काला धन।

शराब दुकान खोलने का आदेश केंद्र की मोदी सरकार का हैं आखिर विरोध किसका, स्वास्थ्य व्यवस्था पर चिंतित भाजपा पूर्व विधायक बताए सराईपाली में 100 बिस्तर वाले अस्पताल को 30 बिस्तर में क्यो समेट दिया।

कोरोना वायरस की लड़ाई में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की सतर्कता से आज छत्तीसगढ़ सुरक्षित है लगातार कोरोना के मरीज स्वस्थ हो रहे केंद्र सरकार से बेहतर सुविधा दिलाने के लिए छत्तीसगढ़ के बीजेपी सांसदों को मांग करनी चाहिये आज पूरा देश लॉक डाउन पर है इन सब के बावजूद छत्तीसगढ़ सरकार ने हर वर्ग को चाहे मजदूर हो श्रमिक हो या गरीब परिवार हो उन्हें हर संभव मदद कर रही लॉकडाउन करने से पहले अगर केंद्र सरकार ने राज्यो के मुख्यमंत्री से चर्चा कर के फैसला लिया होता तो आज स्तिथि इतनी गंभीर ना होती।भाजपा सराईपाली के पूर्व विधायक से यही कहुगा अगर कोरोना वारियर्स की इतनी ही फिक्र है तो केंद्र सरकार को पत्र लिख कर छत्तीसगढ़ सरकार को हर संभव मदद की बात कीजिये। लॉक डाउन की वजह से आज हर व्यापार पर संकट के बादल मंडरा रहे चाहे वो बुनकर परिवार ही क्यो न हो केंद्र सरकार को चाहिए तत्काल आर्थिक पैकेज छत्तीसगढ़ सरकार को दे।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें