लॉक डाउन में भी अपराधियों के हौसले बुलंद, इस बार लूटेरों ने दिन दहाड़े लूट को दिया अंजाम !
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य कर्मी रूपेश साहू 1 मई को मुख्यालय CHC से अपना काम निपटा कर पदस्थापना स्थान बलौदा को लौट रहे थे. इस दौराम 6 से 7 मोटरसाइकिल में लूटेरों ने दोपहर करीब 01 बजे पदमपुर रोड ओवर ब्रिज के पास रास्ता रोककर स्वास्थ्य कर्मी से पैसे, मोबाइल, घड़ी वगैरा छिन लिया और घटना के बारे में किसी से न कहना कहकर जान से मरने की घमकी भी दी.
इस घटना से रूपेश साहू मानसिक रूप से घबरा गये थे लेकिन दूसरे दिन फिर से लूटेरों ने 20 हजार रु नकद की मांग की. श्री साहू ने अपने दोस्तों को घटना की जानकारी देना उचित समझा, जिसके बाद दोस्तों द्वारा हौसला पा कर 8 मई 2020 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली में अपने आला अधिकारीयों को इस घटना के बारे में अवगत कराया.
मामले में CHC सरायपाली BMO द्वारा लिखित कॉपी थाना सरायपाली को प्रेषित किया गया है. जिसके बाद पीड़ित ने थाना सरायपाली में घटना की लिखित शिकायत/प्रथिमिकी दर्ज कराने आवेदन प्रस्तुत किया है.
ज्ञात हो के पूर्व में भी ऐसे ही घटनायें क्षेत्र में घटित हो चुकी है. आधी रात के अँधेरे में बाइकर्स गैंग - राहगीरों, दोपहिया चालकों एवं ट्रकों को भी रोककर लूट पाट वसूली करते रहे हैं. जो कि पुलिस पकड़ से बाहर थे.
मामले में उस समय भी लिखित शिकायत भी हुई थी. सूत्रों के अनुसार बिना नंबर प्लेट की 8 से 10 बाइक में लड़के रात के अंधेरे में लूट पाट की घटना को अंजाम देते हैं. मगर इस बार दिन दहाड़े घटना को अंजाम देना कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान उठा रहा है.