कोरोना वायरस से निपटने जिला प्रशासन के किया मॉक ड्रिल, लोगों में रहा भय का माहौल.
महासमुंद जिले के सरायपाली नगर में आज 2 कोरोना संदिग्ध व्यक्ति पाए जाने की खबर से क्षेत्र में भय का माहौल रहा, करीब शाम 4 बजे इसके मॉक ड्रिल किये जाने की बात कही गई.
इस मॉक ड्रिल को लगभग सभी लोगों ने सही समझ लिया और दोपहर से ही कोरोना संक्रमित व्यक्ति के मिलने की सुचना सोशल मिडिया में वायरल होने लगी थी, इसके साथ ही कोरोना का मरीज सरायपाली के मेन रोड में एक होटल के सामने से विडियो भी सोशल मिडिया में शेयर किया गया. जिसमे एक स्वास्थ कर्मचारी द्वारा कोरोना मरीज के पाए जाने की खबर बताई जा रही थी, जिसके बाद सरायपाली नगर सहित पुरे जिले में हडकंप मच गया. इतना ही नहीं सरायपाली के राजस्व विभाग के एक कर्मचारी को भी कोरोना से संदिग्ध बताया जा रहा था.
तैयारी ऐसी थी की जहाँ संधिग्ध पाए जाने की खबर थी, वहां आस-पास में सभी जगह बेरिगेट लगाकर सील कर दिया गया, अब लोग केवल शाम के बुलेटिन में इन मरीजों के कोरोना संक्रमित रिपोर्ट में पुष्टि होने का इंतज़ार कर रहे थे. क्षेत्र में यह ख़राब आग की तरह फैल रही थी. और इसी बीच प्रशासन ने इसे मॉक ड्रिल बता दिया. तब कहीं लोगों ने राहत की सांस तो ली.आपको बता दें कि जिले में एक भी व्यक्ति कोरोना से संक्रमित नहीं है.