news-details

कांकेर : ताड़ोकी क्षेत्र के ग्राम ऐड़ानार जंगल में माओवादियों द्वारा रखे 2 प्लास्टिक ड्रम में सुतली बम बरामद हुआ

कांकेर जिले अंतर्गत थाना ताड़ोकी की संयुक्त टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए रवाना हुई थी, उसी दौरान नक्सलियों द्वारा प्लास्टिक ड्रम में सूतली बम छुपाकर रखने की सूचना पर संयुक्त टीम उस जगह पर पहुंची और 2 प्लास्टिक ड्रम में सुतली बम बरामद हुआ।

जानकारी अनुसार थाना ताड़ोकी प्रभारी छत्रपाल सिंह कंवर, फॉल्कन 1 टीम प्रभारी श्रवण कुलदीप अंतागढ़ के नेतृत्व में फॉल्कन एवं थाना ताड़ोकी की संयुक्त टीम 11 मई को थाना ताड़ोकी क्षेत्रांतर्गत ग्राम सरण्डी, ऐड़ानार की ओर एरिया डॉमिनेशन पर रवाना हुई थी। एरिया डॉमिनेशन के दौरान मुखबीर सूचना पर थाना ताड़ोकी क्षेत्र के ग्राम ऐड़ानार पहाड़ी जंगल पास नक्सलियों द्वारा छुपाकर 2 प्लास्टिक ड्रम में रखा हुआ। सुतली बम बरामद किया गया। क्षेत्र में लगातार सुरक्षा बलों द्वारा एरिया डॉमिनेशन के कारण नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने में कामयाब नही हो पा रहे हैं।

इस दौरान पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज पी सुंदरराज, उप पुलिस महानिरीक्षक कांकेर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला, पुलिस अधीक्षक कांकेर एमआर अहिरे के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक नक्सल ऑपरेशन अमृत कुजूर, अनुविभागीय पुलिस अधिकारी कौशलेन्द्र पटेल का विशेष सहयोग रहा।




अन्य सम्बंधित खबरें