ओडिशा में कोरोना वायरस के 101 नए मामले सामने आये
ओडिशा में वैश्विक महामारी के मामलों का आंकड़ा रोजाना बढ़ता जा रहा है. राज्य में कोरोना के 101 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद मरीजों की संख्या 538 पर पहुंच गई है. जानकारी के अनुसार नए मामलों में से 52 गंजम जिले से, 33 बालासोर, सात-सात जाजपुर और सुंदरगढ़ तथा दो क्योंझार से सामने आए है.
राज्य में अब भी 419 लोग संक्रमित हैं जबकि 116 लोग बीमारी से उबर चुके हैं. तीन लोगों की इस वैश्विक महामारी से मौत हो चुकी है. बताया गया कि कोविड-19 से प्रभावित 21 में से केवल पांच जिलों में ही राज्य में संक्रमित कुल लोगों की 84 फीसदी संख्या है.
गंजम जिले में कोविड-19 के सबसे अधिक 210 मामले सामने आए हैं. बालासोर में 90, जाजपुर में 71, खुर्दा में 50, भद्रक में 31, सुंदरगढ़ में 23 और अंगुल में 15 मामले सामने आए हैं. मयूरभंज और क्योंझर से नौ-नौ मामले तथा जगतसिंहपुर से पांच मामले सामने आए हैं. कालाहांडी, झारसुगुडा तथा बोलांगीर से दो-दो मामले सामने आए हैं जबकि नयागढ़, कोरापुट, ढ़ेंकनाल तथा देवगढ़ से एक-एक मामला सामने आया है.