बरगढ़ और नुआपाड़ा जिले में हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्... - CG Sandesh

बरगढ़ और नुआपाड़ा जिले में हुई कोरोना संक्रमित मरीजों की पुष्टि.

ओडिशा के बरगढ़ में कोरोना ने प्रवेश कर लिया है जिले से एक पीड़ित की पहचान की गई है. पीड़ित वार्ड नंबर 14 मास्टर टिकरा इलाके का बताया जा रहा है. जिसके बाद जिला प्रशासन ने सभी एहतियाती कदम उठाए हैं.

जानकारी के अनुसार मरीज होम क्‍वारंटाइन में था. जिसके बाद उसे इलाज के लिए भुवनेश्वर भेज दिया गया है.  हालांकि, उनके परिवार के तीन सदस्यों का इलाज खेडपल्ली कोविड अस्पताल में किया जा रहा है.

इसी के साथ नुआपड़ा जिले में भी कोरोना ने अपनी पैर जमा ली है. गौरतलब है कि यह दोनों ही जिले छत्तीसगढ़ एक महासमुंद जिले से जुड़े है. आपको बता दें कि अब महासमुंद जिले से जुड़े लगभग सभी जिले में कोरोना से संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. जिसमे रायगढ़, रायपुर, बलौदाबाज़ार, जांजगीर, ओडिशा का बरगढ़ और नुआपाड़ा जिला भी शामिल है.  

ओडिशा में रविवार को पुन: 67 नये संक्रमित मरीज की पहचान हुई है. राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ से यह जानकारी दी गई है. इसी के साथ कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 1336 तक पहुंच गई है. इसमें से 497 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि 7 संक्रमित मरीज की मौत हुई है एवं 832 सक्रिय मरीज हैं जिनका विभिन्न कोविड 19 अस्पतालों में इलाज चल रहा है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें