ओडिशा में  जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, कटा सिर लेकर ... - CG Sandesh

ओडिशा में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, कटा सिर लेकर थाने पहुंचा शख्स

ओडिशा के मयूरभंज जिले में 30 साल के एक आदमी ने जादू-टोना करने के शक में कथित रूप से एक महिला की हत्या कर दी और फिर उसका कटा हुआ सिर लेकर करीब 13 किलोमीटर पैदल चलकर स्थानीय थाने पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया.

पुलिस के मुताबिक, आरोपी बुधुराम सिंह ने बताया कि उसने सुबह अपनी रिश्तेदार चंपा सिंह का सिर काट दिया. क्योंकि उसे शक था कि तीन दिन पहले उसकी बेटी की मौत 60 वर्षीय महिला द्वारा काला जादू करने के कारण हुई थी.

बताया गया कि बुधुराम सिंह और जिस महिला की उसने कथित तौर पर हत्या की, दोनों ही नुआसाही गांव में रहते थे. पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के वक्त चंपा सिंह घर में सो रही थी, बुधुराम उसे घर से घसीटते हुए लाया और फिर उसने महिला का सिर काट दिया. फिर कटे सिर को गमछे में लपेट कर वह पुलिस थाने ले आया. पुलिस ने बुधुराम को गिरफ्तार कर लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें