अस्पताल सहित पूरे गाँव को किया गया सील.. घटना जशपुर जिले की...
कर्मचारियों के और यहाँ पदस्थ डाक्टरों के सेम्पल रिपोर्ट आते तक अस्पताल रहेगा सील.
लोगों की सेवा करते-करते न जाने कैसे एक सेवक को लग गया ये रोग.
खबर है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुलदुला के एम्बुलेंस ड्राइवर में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, पुष्टि होने के बाद दुलदुला अस्पताल सहित पूरे दुलदुला को सील किया जा रहा है.
जानकारी के मूताबिक अस्पताल तब तक सील रहेगा जबतक कर्मचारियों के और यहाँ पदस्थ डाक्टरों के सेम्पल रिपोर्ट नही आ जाते है. आज अस्पताल के डॉक्टरों और कर्मचारियों सहित 50 लोगो के सेम्पल लिए जा रहे हैं. साथ ही साथ अस्पताल कॉलोनी में रह रहे करीब 17 परिवारों के भी सेम्पल लिए जाएंगे.
आपको बता दें कि शुक्रवार को आये रिपोर्ट में दुलदुला अस्पताल के एम्बुलेंस ड्राइवर में कोरोना होने की पुष्टि हई थी और ड्राइवर दुलदुला बीच बस्ती स्थित अस्पताल कॉलोनी में ही रह रहा था। ऐसे में एहतियात के तौर पर दुलदुला को भी सील करने की तैयारी चल रही है।
आज सुबह सुबह यहाँ प्रशासन द्वारा सभी दुकान बंद रखने की मुनादी कराई है। प्रशासन की यह सतर्कता चर्चा का विषय है.. लोग भले ही इस बीमारी को हल्के में ले रहे हैं परंतु पुलिस एवं प्रशासन ने अभी तक कोई कार्यवाही नही बरती है। ऐसे में छतीसगढ़ सन्देश सभी कोरोना वॉरियर्स को सलाम करता है।