सब्जी मार्केट को किचड़ मुक्त करने कॉन्क्रीटकरण एवं पसरा और से... - CG Sandesh

सब्जी मार्केट को किचड़ मुक्त करने कॉन्क्रीटकरण एवं पसरा और सेड निर्माण की मांग.

सरायपाली के हाट बाजार में वर्षा के दिन आते ही वहां कीचड़ मय हो जाता है शहर के सबसे प्राचीन सब्जी बाजार शहर के मध्य होने के कारण जन सामान्य भी अस्त व्यस्त रहता है साथ ही साथ सब्जी व्यापारियों को भी कठिनाई होती रहती है.

जिसे लेकर स्वर्ण सिंह सलूजा पार्षद वार्ड क्रमांक 11 द्वारा शहर के मध्य हाट बाजार में कांक्रीटीकरण एवं नाली निर्माण की सुविधा किए जाने की मांग कृषि उपज मंडी सरायपाली को किया गया है.

स्वर्ण सिंह सलूजा द्वारा कृषि उपज मंडी को एक आवेदन देकर हाट बाजार में हो रही समस्याओ को लेकर अवगत करते हुए बताया है कि कृषि उपज मंडी समिति के द्वारा हाट बाजार परिसर वार्ड 11  में दुकान निर्माण कर सब्जी व्यवस्या के लिए दुकान किराए पर दिया गया है. उक्त स्थान पर बारिश होते ही गंदे पानी एवं कीचड़ भर जाता है जिससे आम नागरिकों को बहुत समस्या होती है. शहर के सबसे प्राचीन सब्जी बाजार शहर के मध्य होने के कारण जन सामान्य अस्त-व्यस्त रहता है. दूषित पानी एवं कीचड़ से बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है. जिसके चलते अविलम्ब हाट बाजार में सेड, कांक्रीटीकरण, नाली निर्माण को लेकर मांग किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें