सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सरायपाली में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया.
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस पी वारे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य में सरायपाली में विश्व जनसंख्या दिवस मनाया गया. जिसमें बीएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर, डॉ रमेश साहू, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, परिवार कल्याण कार्यक्रम काउंसलर कुमारी सुमित्रा ठाकुर एवं समस्त सीएचसी स्टाफ उपस्थित रहे.
इस कार्यक्रम में बीएमओ द्वारा सभी कर्मचारियों को जनसंख्या नियंत्रण में सक्रिय भूमिका अदा करने का शपथ दिला कर बताया गया कि, प्रतिवर्ष 11 जुलाई से जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा मनाया जा रहा है जिसके तहत अधिक से अधिक लक्ष्य दंपत्ति को परिवार कल्याण के गर्भनिरोधक साधनों के उपयोग हेतु प्रेरित करना है समुदाय में जल्दी गर्भ धारण नहीं चाहने वाले महिलाओं के लिए वर्तमान में इंजेक्शन अंतरा 3 माह के अंतराल में लगाया जाता है एवं नान हार्मोनल गोली छाया का उपयोग 3 माह तक सप्ताह में दो गोली एवं 3 माह के बाद सप्ताह में एक गोली खाना होता है. इस गोली से कोई साइड इफेक्ट नहीं होता है.
ग्रामीण एवं शहरी सभी शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में, स्वास्थ्य कार्यकर्ता व मितानिनों के पास यह गोली निशुल्क उपलब्ध है. उपरोक्त इंजेक्शन व गोली हितग्राही स्वेच्छा से जब तक गर्भ धारण नहीं चाहता है तब तक ले सकता है. कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए अभी महिला एवं पुरुष नसबंदी का कार्य शासन स्तर पर बंद रखा गया है स्वास्थ्य विभाग आम नागरिकों से अपील करता है कि इस नए गर्भनिरोधक का अधिक से अधिक उपयोग कर जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को सफल बनाये.
उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे द्वारा दिया गया.