सरायपाली के पाठसेन्द्री में स्वास्थ कर्मी पाया गया कोरोना पॉ... - CG Sandesh

सरायपाली के पाठसेन्द्री में स्वास्थ कर्मी पाया गया कोरोना पॉजिटिव.

सरायपाली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत पाठसेन्द्री के एक स्वास्थ कार्यकर्ता का कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आया है.

जिले में कल रात से किसी स्वास्थ कर्मी को कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सोशल मीडिया में वायरल हो रहा था. जिसके बाद कोरोना पॉजिटिव बताये जा रहे स्वास्थ कर्मी से संपर्क करने पर बताया गया कि सरायपाली स्वास्थ विभाग अंतर्गत कर्मचारियों का बीते शुक्रवार को सेम्पल लिया गया था. जिसके बाद मेरा रिपोर्ट पॉजिटिव आया है.

स्वास्थ कार्यकर्ता ने बताया कि मैं भी हैरान हूं कि मैं किसके संपर्क में आया, पाठसेन्द्री उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत मेरा ड्यूटी था मैं इस दौरान पाठसेन्द्री उप स्वास्थ्य केंद्र अंतर्गत 5 गाँव के स्कूलों में आना जाना था, लेकिन किसी भी मजदूर का रिपोर्ट पॉजिटिव नही आया है.   स्वास्थ कार्यकर्ता ने बताया कि इस दौरान वे सरायपाली में जाकर फल और राशन का सामान भी लेते थे, साथ ही इनके साथी कर्मचारियों से भी मुलाक़ात होती थी. इस दौरान वे लोगों से दुरी बनाये रखते थे. 

स्वास्थ कार्यकर्ता को रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है.  बताया गया कि सभी मजदूरों के क्वारेंटाइन सेंटर से घर जाने के बाद स्वस्थ कर्मचारियों का सेम्पल लिया गया था, जिसमे रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि स्वास्थ्य कार्यकर्ता कोरोना पॉजिटिव आया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें