12वीं सीबीएसई बोर्ड में हनी अग्रवाल को मिला जिले में दूसरा स... - CG Sandesh

12वीं सीबीएसई बोर्ड में हनी अग्रवाल को मिला जिले में दूसरा स्थान.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने कल 10वीं 12वीं के नतीजे जारी कर दिए. (सीबीएसई) वर्ष 2020 की परीक्षा में भंवरपुर की हनी अग्रवाल ने 96.2% अंक अर्जित कर पुरे जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है. और क्षेत्र का मान बढ़ाया है.

हनी अग्रवाल बसना ब्लाक के भंवरपुर गाँव के सतीश कुमार अग्रवाल श्रीमती सुलोचना अग्रवाल की सुपुत्री है. हनी अग्रवाल सरायपाली के छिंदपाली में स्थित नवोदय विद्यालय में अध्यनरत थी. हनी अग्रवाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, अपने परिजनों और सहपाठियों को दिया है. उन्होंने आगे पढ़ाई कर सी ए बनने की इच्छा जाहिर की है. उनकी इस सफलता पर उनके दोस्तों व परिजनों में खुशी का माहौल है व सभी उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं.

इसके पहले हनी ने कक्षा 10वीं में 94.66 प्राप्त किया था. तब वह प्रतिभा पब्लिक स्कूल सरायपाली में अध्यनरत थी जहाँ उन्होंने स्कूल में पहला स्थान प्राप्त किया था.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें