कई लोगो को घायल करने वाले बायसन को वन विभाग रायपुर की टीम ने पकड़ा.
पिछले कई दिनों से गोमर्डा अभ्यारण से भटक कर सरायपाली के ग्रामीण क्षेत्र परसोदा, लुकापारा, केंदुढार में आतंक और कई लोगो को घायल करने वाला जंगली भैसा बायसन को आखिर आज बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा लिया गया.
जानकारी के अनुसार 2 जुलाई को गोमर्डा अभ्यारण से 5 बायसन भटक कर सरायपाली के ग्रामीण क्षेत्रों में पहुँच गए थे. इस दौरान बाकी बायसन तो अभ्यारण पहुँच गए लेकिन एक बायसन बच गया था, जो ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो पर प्राण घातक हमला कर घायल कर रहा था. जिसके वजह से क्षेत्र के लोग घरों से बाहर निकलने में घबराने लगे थे.
वन विभाग सरायपाली द्वारा लगातार प्रयास के बाद भी भटका हुआ बायसन वापस नही जा पा रहा था. जिसके बाद वन विभाग रायपुर के टीम को सूचना दिया गया था. वन विभाग की टीम कल डाक्टरो के मौजूदगी में बायसन को बेहोशी का इंजेक्शन देकर पकड़ने का प्रयास किया था लेकिन कल बायसन बेहोश नहीं हुआ जिसके चलते वन विभाग की टीम बायसन को पकड़ने में असफल रही.
लेकिन आज सुबह वन विभग की टीम बायसन को पकड़ने में कामयाब हो गई. बायसन को डाक्टरो के मौजूदगी में बेहोश कर के पकड़ लिया गया है. जानकारी के अनुसार बायसन के पीछे का बाँया पैर फ्रेक्कर हो गया है. जिसका इलाज करने के बाद उसे गोमर्डा अभ्यारण्य में छोड़ा जायेगा.
वन विभाग सरायपाली के किशोर साहू से मिली जानकारी के अनुसार आज केंदुढार के पास बायसन को पकड़ा गया है. जिसे रायगढ़ जिले के गोमर्डा अभ्यारण भेजा जायेगा.