कई घर गिरने के कगार पर....बीमारी फैलने की आशंका...पंचायत ने ... - CG Sandesh

कई घर गिरने के कगार पर....बीमारी फैलने की आशंका...पंचायत ने एसडीएम, तहसीलदार, थाना प्रभारी और कलेक्टर से की शिकायत.

मामला ग्राम पंचायत मेढापाली का है जहाँ गांव के एक व्यक्ति टिकेश्वर पटेल द्वारा बीच गली में स्तिथ पुलिया के जल मार्ग को मुरुम तथा मिट्टी से पाट दिया है, जिसके कारण पानी निकासी बन्द हो गया और बरसात का पूरा पानी रूर्बन मिशन अंतर्गत ग्राम मेढापाली के मुख्य मार्ग में एकत्रित हो रहा है जिससे घुटनो तक जल भराव हो रहा है.

बताया गया लोक निर्माण विभाग द्वारा जल निकासी के लिए पुलिया का निर्माण करवाया गया है, जहाँ जल निकासी मार्ग में अनावश्यक रूप से मुरुम और मिट्टी को पाट देने के कारण पानी कई दिनों से गांव में जाम है. जिससे गांव में मच्छर अधिक होने लगे है, बीमारी फैलने की भी खतरा बढ़ गया है.

इसके साथ ही आने जाने वालों को गांव के मुख्य मार्ग में बेबस होकर घुटने भर पानी मे चलना पड़ रहा है.  शिकायत पत्र में बताया गया है कि जल भराव के समीप सेतराम का मकान लगा हुआ है जिसके चारो ओर पानी भरा हुआ है. अब इस वहज से सेतराम का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है.

शिकायत में बताया गया है कि भारी बरसात से अधिक जल भराव हो गया है जिसके कारण सेतराम राम, रतन, रामेश्वर, लीलासागर, अयोध्या आदि का मकान अधिक पानी जमा होने के कारण कभी भी टूट कर गिर सकता हैं.

ग्राम पंचायत ने इस मामले की शिकायत कलेक्टर महासमुन्द, एसडीएम सरायपाली को किया था. जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए सरायपाली एसडीएम ने 12 जुलाई 2020 को शासकीय प्राथमिक शाला मेढापाली के सामने पुलिया तक मिट्टी और मुरुम को हटवाने और पंचायत  स्तर में ग्राम के निस्तारी पुल पर निजी स्वार्थ हेतु मिट्टी डाल कर उसे बन्द कर बाधा उतपन्न करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पंचायत स्तर की ओर से दण्डित कर कार्यवाही कर सकने की अनुमति दी थी.

जिसके बाद ग्राम पंचायत मेढापाली के द्वारा पंचायत स्तर पर समाधान के लिए 12 जुलाई 2020 को ग्राम सभा का आयोजन कर टिकेश्वर पटेल के पुत्र येवधर पटेल को पुलिया के जल मार्ग को खोलने हेतु समझाइस दिया गया. लेकिन येवधर पटेल द्वारा ग्राम सभा मे लोगों से गाली गलौच करना शुरू कर दिया और ग्रामसभा के बातो को मानने से इनकार कर दिया.

जिसके बाद पंचायत ने जिले के कलेक्टर, एसडीएम सरायपाली, तहसीलदार सरायपाली, थाना प्रभारी सरायपाली से इस मामले में कर्रवाई हेतु गुहार लगा रहे है.

पंचायत के पंच-सरपंच का कहना है कि यह मामला पंचायत स्तर पर सुलझाना संभव नही है, प्रशासन ही निकासी मार्ग को खुलवाए यह कहकर गुहार लगाया गया है.

अब देखने वाली बात यह है कि जिला प्रशासन बरसात में जल भराव के समस्या से कैसे समाधान करता है ? और कब तक इन घरों के सामने और गली डूबी रहेगी ? फिलहाल पंचायत प्रसासन के उच्च अधिकारियों का इंतजार कर रही है कि वे कब आएंगे और समस्या से निजात दिलाएंगे.


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें