1 लाख 24 नगदी रकम के साथ 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 1 कार,  3 मोटर स... - CG Sandesh

1 लाख 24 नगदी रकम के साथ 10 जुआड़ी गिरफ्तार, 1 कार, 3 मोटर सायकल एवं 13 नग मोबाईल भी जप्त.

सरायपाली पुलिस ने कल शाम करीब 4 बजे धारा 144 का उलंघन कर जुआ खेलने वाले 10 लोगों पर कार्रवाई किया है. पुलिस ने बताया कि आरोपी सरायपाली वार्ड नं0 15  मेन रोड सहारा मारूति शोरूम के अंदर जुआ खेल रहे थे जिन्हें घेराबंदी कर पकडा गया.

पुलिस ने आरोपियों से नगद 1,24,470 रूपये के आलावा 01 कार, 03 मोटर सायकल एवं 13 नग मोबाईल भी जप्त किया है.

जिसमे आरोपी (01) मोनू उर्फ अफजल पिता मो. जलिल उम्र 28 वर्ष सा. महलपारा सरायपाली महासमुन्द. (02) वशिम अली पिता वीर अली उम्र 20 वर्ष सा. महलपारा सरायपाली महासमुन्द. (03) तेजलाल राव पिता नरेश राव उम्र 20 वर्ष सा. ईस्लाम मोहल्ला सरायपाली महासमुन्द. (04). खिरौद पटेल पिता राजेन्द्र पटेल उम्र 21 वर्ष सा. बिछीया सरायपाली महासमुन्द. (05) भेषज सतनामी पिता रमेश सतनामी उम्र 27 वर्ष सा. झिलमिला सरायपाली महासमुन्द. (06) पंकज कुमार पिता शिवशंकर नायक उम्र 28 वर्ष सा. महेन्द्र कंपनी हाल अंकित हॉटल खोपली (07) प्रेम सागर पिता रामसाय पटेल उम्र 28 वर्ष सा. बोदापाली सरायपाली (08) सुखविन्दर सिंह पिता अमर सिंह उम्र 36 वर्ष सा. चेक पोस्ट झिलमिला सरायपाली (09) दीपक अग्रवाल पिता अशोक राम उम्र 26 वर्ष सा. बाजार पारा सरायपाली (10) बिरजु पटेल पिता मोहन पटेल उम्र 28 वर्ष सा. वार्ड नं. 10 मेन रोड सरायपाली के निवासी शामिल है.

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपीगण धारा 144 जा0फौ0 के तहत निषेधाज्ञा लाकडाउन की जानकारी रखते हुए अपने निवास से निकलकर एक झुंड में सहारा मारूति शोरूम में बैठकर गुल नामक जुआ खेलते पाये गये. जिसपर आरोपियों का कृत्य धारा 4(क )जुआ एक्ट एवं धारा 188,269,270 भादवि की परीधि में आने से आरोपीगण के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें