नगर पालिका अध्यक्ष अमृत पटेल के द्वारा किया गया शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम का शुभारंभ.
आज दिनांक 17 जुलाई 2020 को अमृत पटेल नगर पालिका अध्यक्ष एवं महेंद्र बाघ के अध्यक्षता में अनुविभागीय अधिकारी कुणाल दुदावत के द्वारा सिटी डिस्पेंसरी सरायपाली में शिशु संरक्षण माह कार्यक्रम के तहत टीकाकरण कार्य का शुभारंभ बच्चा सिया पिता राजीव चंद्र उम्र 3 वर्ष को विटामिन ए का दवाई पिलाकर किया गया.
इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी अमृत रोहलेडर, बीपीएम शीतल सिंह, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी आर धृतलहरे, आर एच ओ डोलचंद
पटेल, अनुपा दास, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक कामिनी पटेल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीलिमा भोई एवं मितानिन उपस्थित
रहे.

इस कार्यक्रम में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को विटामिन ए सिरप, आयरन सिरप, बच्चों का वजन लेना, पोषण आहार की जानकारी देना, आंगनबाड़ी केंद्रों में पोषण आहार सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराना और गंभीर कुपोषित बच्चों को चिन्हाकित कर पोषण पुनर्वास केंद्र में काउंसलिंग के जरिए भर्ती कराना तथा गर्भवती महिलाओं का ब्लड प्रेशर जांच वजन लेना, शुगर, एचआईवी, सिकलिन की जांच के साथ अनिवार्य रूप से आयरन एवं कैल्शियम की गोली प्रदान करना है.
शासन के दिशा निर्देश के अनुसार 14 जुलाई 2020 से 14 अगस्त 2020 तक निर्धारित टीकाकरण केंद्र में सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक उपरोक्त सेवाएं दिया जाना है.