छत्तीसगढ़ का कृषि कालेज बंद, डीन समेत प्राध्यापक एवम स्टाफ होम क्वारटाइन में,कालेज के मजदूर का साथी निकला पाजिटिव
नारायणपुर, कृषि महाविद्यालय नारायणपुर को अघोषित रूप से बंद कर दिया गया है एवं डीन समेत समस्त अध्यापक एवं स्टाफ को होम क्वारटाइन कर दिया गया है।
बताया गया है कि कॉलेज के एक मजदूर का साथी कोरोना पॉजिटिव निकला है । इसके चलते कॉलेज के सभी स्टाफ को होम क्वारटाइन कर दिया गया है। होम-क्वारेंटाइन में रह रहे लोगों को शासन द्वारा समय-समय पर जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन अनिवार्यतः करने कहा गया है। कृषि विश्वविद्यालय के प्रवक्ता ने इसकी पुस्टी करते हुए बताया कि दो दिन पहले कालेज के एक मजदूर के पडोसी को कोरोना पाजिटिव पाया गया था, उसके सन्म्पर्क मेें कालेज के कई स्टाफ आए थे, इस कारण प्राध्यापक एवम स्टाफ होम क्वारटाइन में रहने कहा गया है।
वैसे भी जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है.! संक्रमण रोकने के पुख्ता इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है।
राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कोरोना वायरस के नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए है। जिले में अब सभी सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों और सड़कों में मास्क या फेसकवर का उपयोग अनिवार्य होगा। इसका पालन नहीं करने वालों पर 100 रूपए का जुर्माना लगाया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना भी प्रतिबंधित रहेगा। शासन ने दुकानों और व्यवसायिक संस्थानों में शारीरिक दूरी बनाए रखने संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य कर दिया है। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड-19 का प्रसार रोकने रक्षात्मक उपायों को अपनाना और इनका पालन सुनिश्चित कराना अनिवार्य घोषित किया है। विभाग ने अधिसूचना जारी कर सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, अस्पतालों, बाजारों, भीड़-भाड़ वाली जगहों और गलियों में आने-जाने वाले सभी व्यक्तियों के लिए मास्क या फेसकवर लगाना अनिवार्य किया है। सभी कार्यस्थलों तथा फैक्ट्री आदि में काम करने वालों को भी मास्क या फेसकवर लगाना अनिवार्य है। दो पहिया या चार पहिया वाहन से यात्रा करने वालों को भी मास्क पहनना जरूरी होगा।