सरायपाली के गांव में मलेरिया से  बचाव हेतु चौपाल लगाया गया. ... - CG Sandesh

सरायपाली के गांव में मलेरिया से बचाव हेतु चौपाल लगाया गया.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस पी वारे के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के स्वास्थ्य टीम द्वारा मलेरिया बुखार से प्रभावित जंगली क्षेत्र दूरांचल में स्थित ग्राम बम्हनी द्वार का दौरा किया गया इस टीम में बीएमओ डॉ अमृतलाल रोहलेडर, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी टी .आर.धृतलहरे, मलेरिया निरीक्षक एस आर बुड़ेक ,श्रीमती एन नागेश सम्मिलित रहे जिनके द्वारा ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के के उपाय जैसे मेडिकेटेड मच्छरदानी का उपयोग, घर में नीम पत्ते का धुआं करने ,पानी को एक जगह एकत्रित नहीं होने देने ,घर के आस-पास साफ-सफाई रखने का सलाह दिया गया मितानिन पुष्पांजलि के दवा पेटी का निरीक्षण किया गया महामारी की सभी दवाइयां पाया गया ज्ञातव्य हो कि इस गांव मे एक माह के अंदर में मलेरिया के तीन पॉजिटिव केस मिला है ।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें