भाजपा पार्षदों ने की जनहित मुददों पर रखी मांग....... - CG Sandesh

भाजपा पार्षदों ने की जनहित मुददों पर रखी मांग.......

नगर पालिका परिषद् सरायपाली की सामान्य सभा की बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पार्षदों ने प्रमुखता के साथ नगर हित एवं नगर विकास के साथ साथ जनहित के मुददों पर समय सीमा एवं पात्रता रखने वाले हितग्राहियों को शासन की लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर न मिल पाने के मुददों को प्रमुखता से उठाया जिसमें नगरपालिका प्रशासन की लचर व्यवस्था एवं प्रबंधन के प्रति घोर लापरवाही सामने आई। ज्ञात हो कि नगर पालिका क्षेत्र में स्थित शासन की महत्वपूर्ण योजना सामाजिक सुरक्षा पेंशन, एवं मुख्यमंत्री पेंशन योजना में हितग्राहियों के द्वारा जमा किये गये आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं करना एवं जॉंच में उदासीनता किये जाने से बहुत से पात्र हितग्राहियों को जिन्हें इस योजना का लाभ मिलना था नहीं मिल पा रहा है। सही समय पर एवं पात्र हितग्राहियो के आवेदनों की जॉंच के दौरान संबंधित वार्ड के पार्षदों को विश्वास में लेकर जॉंच करने की मांग कि गई।

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए हक अंतरण के प्रकरणों पर हो रहे बिलम्ब पर चर्चा के दौरान ध्यानाकर्षण करते हुए बिलम्ब के कारण समाचार पत्र में प्रकाशन एवं विधि सलाहकार के द्वारा निराकरण की समय अवधि तय करने एवं प्रकरण की स्वीकृति हेतु परिषद की बैठक समय सीमा पर बुलाये जाने जोड़ दिया गया। इस प्रकार नगर पालिका में कार्यरत प्लैसमेंट कर्मचारियों को कार्य के दौरान किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर ठेकेद्वार द्वारा क्षतिपूर्ति राशि एवं चिकित्सकीय उपचार कराये जाने की मांग की गई। साथ ही साथ यह भी मांग की गई की उक्त प्लैसमेंट संबंधी कार्यों को ठेकेदार के स्थान पर स्थानीय स्व सहायता महिला समूह को देकर स्थानीय लोगों को कार्य में रखने की बात की गई जिससे बेरोजगारों को उचित रोजगार मिल सके।

उक्त चर्चा को आगे बढ़ाते हुए वार्ड क्रमांक 14 की निवासी रेखा पति नुराधन के प्रकरण का हवाला देते हुए केन्द्र सरकार की लोक कल्याणकारी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण के तहत हितग्राहियों को त्वरित राशि उपलब्ध कराने जोड़ दिया गया जिससे बारिश के दिनों में अधूरे पड़े मकान का कार्य पूरा हो सके। हितगा्रहियों को किराये पर रहना एवं भवन सामग्री की कीमतों में वृध्दि को भी झेलना पड़ रहा है। इसी तरह अधिवक्ता संघ, सरायपाली के द्वारा दिया गया मांग पत्र को परिषद के एजेंडे में शामिल करते हुए नवनिर्मित मंगलभवन वार्ड नं 14 में स्थित मांग के अनुरूप न्यायालय के संचालन हेतु दिये जाने पर चर्चा की गई इसी क्रम में शहर के सभी मुर्गा-मटन मार्केट एवं दुकानों को व्यवस्थित करने, शहर के मुख्य मार्ग जर्जर हालत में है। बड़े-बड़े गढ्ढे हो जाने के कारण यातायात व्यवस्थता चरमरायी हुई है। आम जनों को परेशानियां हो रही है जिसे डामरीकरण कराये जाने की मांग की गई।

नगर पालिका के आधिपत्य सभी भवनों को महिला स्व सहायता समूह के निगरानी में देनें साथ ही प्रकाश व्यवस्था, जल व्यवस्था, नई पाईप लाईन का विस्तार, नलकूल खनन, सफाई व्यवस्था संबंधित विषयों पर भाजपा पार्षदों ने प्रमुखता से बात रखी। उक्त बैठक में स्थानीय विधायक किस्मत लाल नंद की उपस्थिति पर नगर पालिका उपाध्यक्ष श्रीमती सुशीला पटेल, श्रीमति सीता सतपथी, श्रीमति लक्ष्मी चन्द्रा, श्रीमति राखी चौहान, पूर्व अध्यक्ष चन्द्रकुमार पटेल नेता प्रतिपक्ष स्वर्ण सिंह सलूजा, पार्षद गुंजन अग्रवाल, पार्षद हितेश यादव, पार्षद हेमन्त प्रधान, लोकनाथ विजय प्रधान (सांसद प्रतिनिधि) ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें