छत्तीसगढ़:-महिला ने पैसों का लालच देकर, कॉलेज छात्रा पर बनाया देह व्यापार करने के लिए दबाव..बात नही मानने पर बदनाम करने की धमकी!
अंबिकापुर
.शहर के गांधीनगर पुलिस ने एक ऐसी महिला को गिरफ्तार किया है, जो एक कॉलेज छात्रा को देह व्यापार करने के लिए मजबूर कर रही थी। पीड़िता ने आईबीसी 24 में ऐसे कई खुलासे किए, जो ये बताने के लिए काफी हैं अंबिकापुर जैसी छोटी जगहों पर भी ऐसी महिलाएं कॉलेज छात्राओं से जबरन देह व्यापार कराने का काम बड़ी आसानी से कर रही है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है और पीटा एक्ट के तहत कार्रवाई की बात भी कह रही है।
दरअसल मामला गांधीनगर थानाक्षेत्र का है, जहां की रहने वाली माही नाम की महिला के खिलाफ आरोप है कि वो कॉलेज की छात्राओं पर दबाव बनाकर देह व्यपार करने को मजबूर करती है। पीड़िता को महिला ने एक रात का 5 हजार और 2 घंटे का 2 हजार दिए जाने की बात कह, उसे देह व्यपार करने को मजबूर कर रही थी। यही नहीं आरोपी महिला ऐसा नहीं करने पर पीड़िता को घर मे बदनाम करने की धमकी भी दे रही थी।
इधर पुलिस गिरफ्त में आने के बाद अब आरोपी महिला अपने ऊपर लगे आरोपो से जहां साफ इंकार कर रही है। वहीं, पीड़िता पर ही आरोप लगा रही है कि कॉलेज छात्रा का उसके पति के साथ संबंध है, जिसके लिए उसका विवाद चल रहा था। महिला ने देह व्यपार कराने की बात से इनकार किया है।