डभरा ब्लाक में कोरोना का तांडव चार गांव में मिले 19 लोग करोना पॉजिटिव..मचा हड़कंप..
जांजगीर-चांपा.
अभी तक कोरोना के मार से ज्यादा प्रभावित न रहने वाला डभरा:–जांजगीर-चांपा जिले के डभरा ब्लॉक में चार अलग-अलग गांव में मिले 19 लोग कोरोना पॉजिटिव से क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है।
डभरा ब्लॉक के क्वारेंन टाईन सेन्टरों में चार अलग-अलग गांव मे कुल 19 लोग कोरोना पाजेटिव को मिले जिसमें से ग्राम पंचायत सपोर्ट में 5 लोग, खोंधर में 1, चुरतेली में 1 तथा फरसवानी ग्राम पंचायत में 12 ल₹ कोरोना पॉजिटिव मिले..
सुत्रो से पता चला है की ग्राम पंचायत फरसवानी में कुल 12 लोग करोना पाजेटिव मिले हैं जिसमें से 8 लोग तो कोरेन्टाईन सेन्टर मे है पर,
चार लोग एक ही परिवार के हैं वे लोग कोरेन्टाईन नही है, इसलिए ग्राम पंचायत फरसवानी की स्थिति संवेदनशील बताई जा रही है।..
फिल हाल खबर लिखने तक और अधिक जानकारी स्वास्थ्य विभाग से नहीं प्राप्त हुई है,, अभी तक कुल डभरा ब्लॉक में 19 लोग करोना पॉजिटिव मिलने की सूचना है...
वही डभरा ब्लाक मेडिकल आफीसर डाक्टर एन० पी०मिश्रा ने जनता से अपील किया है की घबरायें नही ,शासन के द्वारा बताए जा रहे नियमों का पालन करें, घर पर ही रही ...फिल हाल सभी कॊ बेहरत इलाज के लिए कोविड 19 सेन्टर भेजा जा रहा है