ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको के प्रतिनिधिमंडल ने वेतनमान को लेकर विधायक नंद से की मुलाकात
छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सरायपाली विधानसभा क्षेत्र के विधायक किस्मत लाल नन्द से ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजको(स्वास्थ्य कर्मियों) ने अपनी कुछ मांगों को लेकर आज उनके निवास स्थान संतपाली में सौजन्य भेंट किए। ग्रामीण स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के इस प्रतिनिधिमंडल ने विधायक नंद से वेतनमान बढ़ाए जाने हेतु प्रार्थना करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश में कुल 13000 से अधिक स्वास्थ्य संयोजक, कर्मचारी, एमपीडब्ल्यू,एएनएम कार्यरत हैं। जो कि पूरे प्रदेश में स्वास्थ्य विभाग के रीढ हैं और इन्हीं के माध्यम से समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रमों, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाता है। फिर भी इनकी वेतनमान इस महंगाई के दौर में उनकी परिवार के संचालन और भरण पोषण के लिए तथा उनके बच्चों को अच्छे शिक्षा उपलब्ध कराने हेतु पर्याप्त नहीं है।
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के वेतन विसंगति को संज्ञान में लेते हुए विधायक किस्मत लाल नंद ने प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने कांग्रेस पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का स्मरण कराते हुए इन स्वास्थ्य कर्मियों को 2200 से लेकर 2800 रुपए ग्रेड पे वेतनमान अति शीघ्र दिए जाने हेतु प्रार्थना पत्र लिखे हैं।
विधायक नंद ने स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिलाते हुए बताया कि मुख्यमंत्री माननीय भूपेश बघेल जी इस बात पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए अति शीघ्र इस पर कार्यवाही करेंगे। और साथ ही स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधि मंडल से अपील की है कि कोरोना काल के इस विपरीत परिस्थिति में आप लोग अपना कर्तव्य और जिम्मेदारियों को ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक करते रहिए।