तीन व्यक्तियों की अन्य बीमारियों के कारण हुई मृत्यु, ईलाज के दौरान पाए गए थे कोरोना पॉजिटिव
जिला स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि
महासमुंद जिले के जिन तीन व्यक्तियों की मृत्यु गुरूवार 06
अगस्त
को हुई थी। ये व्यक्ति पहले से अन्य बीमारियों
से भी ग्रस्त थे। इनमें पिथौरा विकासखण्ड के ग्राम पोटापारा
के 55 वर्षीय व्यक्ति बुखार व खाॅसी से पीड़ित था। जिसका ईलाज हेतु राजधानी रायपुर के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इन्हंे
कोविड-19 पाॅजिटिव भी पाया गया। समुचित उपचार के बावजूद इनकी दशा गंभीर होती
गई, इन्हें कर्डियक अरेस्ट भी उपचार के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया
कि एक से अधिक बार कार्डियक अरेस्ट होने पर
इमरजेन्सी मेडिकेशन व सुविधाओ को उपलब्ध
कराये जाने के बावजूद इनकी मृत्यु 6 अगस्त को हो गयी । इनका अन्तिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग की गाइड लाइन के अनुसार सरायपाली के
मुक्तिधाम में आज कर दिया गया है।
इसी
प्रकार सरायपाली के 82 वर्षीय व्यक्ति राजधानी
रायपुर के एक निजी अस्पताल में ईलाज करा रहा था। वह भी ह्दयघात (हार्ट
पेशेंट) से पीड़ित था वह कोराना पाॅजिटिव पाया गया। जिसका उपचार के दौरान
मृत्यु हो गयी। तीसरा 32 वर्षीय व्यक्ति बसना से था। जो ईलाज हेेतु बतौर
सामान्य मरीज भर्ती जिला अस्पताल में 01 अगस्त को हुआ। उसी दिन
इसे राजधानी रायपुर के मेकाहारा ईलाज हेतु भेजा गया। इस व्यक्ति का मेकाहारा में 04 अगस्त
को कोरोना सेम्पल लिया गया। जिसमें यह पाॅजिटीव पाया गया। यह व्यक्ति
किडनी और लीवर की बीमारी से ग्रस्त था। यह व्यक्ति आदतन एल्कोहल का आदी
था। ईलाज के दौरान मृत्यु गुरूवार 06 अगस्त को हो गई।