देर रात तक घुमने पाये जाने पर पुलिस ने की कार्रवाई.
07.08.2020 एवं 08.08.2020 के दरम्यानी रात्रि पुलिस गश्त के दौरान शहर के गली मोहल्ले, बस स्टैण्ड, जय स्तंभ चौक,बैदपाली रोड,झिलमिला चौक में देर रात तक घुमने पाये जाने पर 1- शेख अरमानउद्दीन पिता शेख गयासुद्दीन उम्र 24 वर्ष साकिन ताजनगर वार्ड नं0 07 सरायपाली, 2- ईश्वर सिंग पिता आनंद सिंग उम्र 24 वर्ष साकिन झिलमिला वार्ड नं0 09 सरायपाली, 3- मोहसीन खान पिता मो0साहेब खान उम्र 26 वर्ष साकिन बैदपाली रोड ताजनगर वार्ड नं0 07 सरायपाली, 4- मनोज प्रधान पिता हेमकुमार प्रधान उम्र 23 वर्ष साकिन वार्ड नं0 09 सरायपाली.
पुलिस ने बताया कि इनके कारण आम नागरिको को दैनिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पडता है. इस कारण असामाजिक तत्वो को रोकने लिये उपरोक्त के विरूद्ध धारा 109 जा0फौ0 कायम कर सरायपाली न्यायालय में पेश किया गया है. सरायपाली पुलिस द्वारा सभी वार्डो में बेवजह असामाजिक तत्वो के देर रात तक घुमने वालो के विरूद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है एवं सतत कार्यवाही किया जा रहा है.