जमीन के मामले में तहसीलदार ने ली 1 करोड़ 10 लाख रुपये की रिश्वत, एसीबी ने रंगे हाथों पकड़ा
तेलंगाना (Telangana) में कीसारा (Keesara) इलाके के एक तहसीलदार को एसीबी (Anti-Corruption Bureau) टीम ने एक करोड़ दस लाख रुपये की घूस लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है.
किसारा के तहसीलदार नागराजू ए एस राव के घर और दफ्तर में अभी और भी छानबीन की जा रही है. तहसीलदार ने रामपल्ली में 28 एकड़ जमीन का सेटलमेंट कराने के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपये की घूस ली थी. रिश्वत लेते समय एसीबी की टीम ने ने छापा मारकर तहसीलदार को रंगे हाथों पकड़ लिया.
एसीबी 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. जिसमें तहसीलदार नागराजू, रियल स्टेट ब्रोकर श्रीनाथ और कन्नड़ा अंजी रेड्डी शामिल हैं.
भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर
अन्य सम्बंधित खबरें