4 पंचायतों में फर्जी बिल लगाकर आहरण की शिकायत के 9 माह बीतने... - CG Sandesh

4 पंचायतों में फर्जी बिल लगाकर आहरण की शिकायत के 9 माह बीतने के बाद भी नहीं हुई जाँच.

सरायपाली जनपद पंचायत अंतर्गत 4 ग्राम पंचायतों के ख़िलाफ 23 नवंबर 2019 को शिकायत किया गया था. जिसमे जनपद सीईओ ने आवश्यक कार्यवाही के हेतु जिला सीईओ को पत्र भेजा. लेकिन 9 माह बीत जाने के बाद भी मामले में अब तक कोई जांच कार्यवाही नही की गई है.

मामला सरायपाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत भगतसयपाली, कंवरपाली, जलगढ और गिरसा का है. शिकायत के अनुसार इन 4 पंचायतों में वर्ष 2018 से 2019 तक जारी 14 वे वित्त के राशि को फर्जी बिल वाउचर और फर्जी बिल के सहारे निकला. इन पंचायतों में लाखो-लाखों रु की राशि का बंदरबांट किए जाने की जानकारी मिली है.

शिकायतकर्ता ने मामले को गंभीरता को देखते हुए जिला से निगरानी में टीम गठित कर जाँच किये जाने की मांग की थी. लेकिन लगभग 9 माह बीत जाने के बाद भी जांच नही हो पाया. जिसके कारण भ्रष्टाचारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.

वहीं मामले में जिला पंचायत सीईओ डॉ. रवि मित्तल से बात करने पर बताया कि कोरोना काल के चलते कई अधिकारी-कर्मचारियों का ड्यूटी लगी है. जैसे ही खाली समय मिलेगा टीम गठितकर पुराने मामलों का जांच करवाया जाएगा.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें