छत्तीसगढ़:-प्यार में फसाकर नहाते हुए युवती का वीडियो बनाया, व... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़:-प्यार में फसाकर नहाते हुए युवती का वीडियो बनाया, वायरल करने धमकी देकर लेता रहा कभी 1 हजार तो कभी 500 रुपए…फिर कर दिया व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल...

भिलाई। युवती को प्यार में फंसाकर बनाया अश्लील वीडियो, फिर वायरल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 15 अगस्त के दिन युवक ने युवती का अश्लील वीडियो एक वॉट्सएप ग्रुप में वायरल कर दिया था। लड़की के घर वालों को जब यह बात पता चली तो मामला थाने पहुंचा और अब युवक के खिलाफ पुलिस ने भी कार्रवाई की है।

लड़के के परिजन से भी पूछताछ की जा रही है। जानकारी के मुताबिक आरोपी युवक भिलाई तीन का रहने वाला डाकेश्वर बंजारे है। साल 2017 में वह गांव अपनी नानी के घर गया था। पड़ोस में रहने वाली 21 साल की युवती से दोस्ती कर ली। कुछ दिन बाद युवक ने प्यार का इजहार किया।

युवती के भाई ने देख लिया वीडियो

फोन कॉल और वीडियो कॉल पर बातें होने लगीं। कुछ दिन युवक ने वीडियो कॉल पर युवती का नहाते हुए वीडियो फोन पर सेव कर लिया। इसके बाद वो रुपयों की मांग करने लगा, वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। महज 1 हजार रुपए युवती से पहली बार मांगे। युवती ने अपनी पॉकेट मनी से रुपए जमाकर युवक को दिए। बार-बार आरोपी रुपए की मांग करता, कभी 500 तो कभी 1 हजार रुपए वो युवती से लेता रहा।

युवती ने कुछ महीने पहले रुपए देने से इंकार करते हुए युवक से बातचीत बंद कर दी। इसी बात से नाराज होकर युवक ने युवती के गांव के एक वॉट्सएप ग्रुप में वीडियो पोस्ट कर दिया। इस ग्रुप में युवती की बुआ का बेटा भी था। वीडियो देखने के बाद उसने घर पर सूचना दी। अब पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें