सचिव ने किया 1 लाख रुपये का फर्जी आहरण, शिकायत करने सरायपाली... - CG Sandesh

सचिव ने किया 1 लाख रुपये का फर्जी आहरण, शिकायत करने सरायपाली थाना पहुंचे पंच-सरपंच.

सरायपाली थाना में अपने गाँव के सचिव पर लगभग 1 लाख रुपये की राशि को फर्जी आहरण करने के बाद 1 माह से भी अधिक समय से नदारद रहने पर शिकायत किया है. और उचित जांच कर कार्यवाही करने की मांग की गई है.

शिकायत में बताया गया है कि जंगलबेड़ा की सचिव बबीता प्रधान ने 14 वें वित्त की राशि को बिना पंच-सरपंच के बिना प्रस्ताव के फर्जी आहरण किया है. सचिव ने दो क़िस्त में राशि का आहरण किया है. जिसकी कुल रकम 99,250 रुपये है.

शिकायत में बताया गया कि सचिव ने 15 जुलाई को ग्रामीण पंचायत मीटिंग में सम्पूर्ण राशि वापस करने का वादा किया था. लेकिन उसके बाद से अब तक सचिव पंचायत ही नहीं आ रही है. जिससे पंचायत को अनेक समस्या का सामना करना पड़ रहा है.

सरपंच ने बताया कि इसकी शिकायत पूर्व में लिखित रूप से सरायपाली एसडीएम से की गई है. लेकिन अब तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें