चिरायु टीम सरायपाली के द्वारा नाला के बाढ़ के पानी को पार कर... - CG Sandesh

चिरायु टीम सरायपाली के द्वारा नाला के बाढ़ के पानी को पार कर कोरोना सैंपलिंग का कार्य किया गया.

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस पी वारे एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अमृतलाल रोहलेडर के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य सरायपाली की चिरायु टीम द्वारा कोविड-19 कार्य के तहत महासमुंद जिले में कोरोना सैंपलिंग,ट्रेसिँग एवं शिफ्टिंग कार्य में उत्कृष्ट कार्य किया जा रहा है।

 इसी कड़ी में आज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बलौदा के पास कटंगी नाला के बाढ़ को पानी को पार करके 5 किमी पैदल चलकर ग्राम पलसा पाली में कोरोना सैंपलिंग का कार्य किया गया ऐसे कोरोना वायरस के जज्बे को सभी सलाम करते हैं आज के टीम में डॉक्टर जनक कुमार जेरी ,राम प्रकाश चौधरी, राजकुमार पटेल ,विनय बारिक, डोला मणी भोई, भीष्मा राणा ,चिंताराम सिदार द्वारा कोरोना सैंपलिंग का कार्य किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के चिरायु टीम का नेतृत्व डॉक्टर अनुपा दास, डॉक्टर राजेश सिंह एवं डॉक्टर जनक कुमार जेरी के हाथ में है डॉक्टरों के प्रथम अक्षर से एक नया शब्द बनता है जो कि अनुराज है जिसका शाब्दिक अर्थ शानदार व समर्पित होता है जो कि एक संयोग है ऐसे चिरायु टीम के ऊपर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली के अधिकारी एवं कर्मचारियों को गर्व है उपरोक्त जानकारी मीडिया प्रभारी टी आर धृतलहरे के द्वारा दिया गया है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें