छतीसगढ़ नदी के बाढ़ में फंसे 23 लोगों को  आज रेस्क्यू कर सुबह... - CG Sandesh

छतीसगढ़ नदी के बाढ़ में फंसे 23 लोगों को आज रेस्क्यू कर सुबह 7 बजे सुरक्षित निकाला गया… रात भर बाढ़ में फंसे थे 23 लोग..इस जिले की है घटना...

मुंगेली जिले में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश की वजह से पथरिया ब्लॉक स्थित आगर और मनियारी नदी उफान पर है. नदियों के उफान से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. जिससे अमोरा रावनभाटा में 23 लोग फंस गए थे. शाम होने के कारण इन लोगों को निकाला नहीं जा सका. सभी लोग रात भर बाढ़ में फंसे थे. जिला प्रशासन ने आज सुबह 7 बजे सभी का सुरक्षित रेस्क्यू किया.

गौरतलब है कि अमोरा इलाके के रावणभाटा में लोग फंसे हुए थे, जो मनियारी नदी से चारो ओर से घिरा हुआ है. यहां पर लोग अपने खेतों में सब्जियों और धान की खेती करते हैं. वहां पर मंगलवार को अचानक अधिक पानी आ गया. लोग अपने जानवरों को बचाने के चक्कर में फंसे गए, सुबह 7 बजे रेस्क्यू कर 6 महिला, 4 बच्चे व 13 पुरुष कुल 23 लोगों को सुरक्षित निकाला गया.



अन्य सम्बंधित खबरें