अनजान नम्बर से आया मिस्ड कॉल..लड़की को पड़ गया भारी....!दोस्ती... - CG Sandesh

अनजान नम्बर से आया मिस्ड कॉल..लड़की को पड़ गया भारी....!दोस्ती के आड़ में लूट गयी इज़्ज़त...छतीसगढ़ के इस जिले की है घटना...

बालोद। दोस्ती के आड़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।जिसके मुताबिक बालोद के गुण्डरदेही थाना क्षेत्र से एक घटना निकालकर सामने आ रही है।

दरसअल पीड़िता के द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि दो वर्ष पहले जब वह अपने घर पर थी। तभी उसे एक अज्ञात नम्बर से मिस्ड कॉल आया नाबालिग ने जबाब में जब रिटर्न् कॉल किया तो आरोपी युवक ने अपना नाम खिलेन्द्र कुमार रात्रे निवासी धमतरी होना बताया। उसके बाद युवक उसे रोज-रोज कॉल करने लगा।दोनों में बातचीत होती रही और काफी अच्छी दोस्ती भी हो गयी। इसी तरह बीते दो वर्षों से कॉल पर ही अच्छी जान पहचान भी हो गयी।जिसके बाद 19 अगस्त को युवती के घर पर कोई नही था।

जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने उसके साथ जबरजस्ती शारीरिक संबंध बनाए।जिसके तत्काल बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को बताया एवम परिजनों के साथ जाकर गुण्डरदेही थाने में शिकायत दर्ज करवाई।गुण्डरदेही थाने ने आरोपी के खिलाफ IPC 376 व पास्को एक्ट 4,6 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें