शर्मनाक:-पत्नी से अलग रह रहे नशेड़ी ने 4 साल के मासूम को बनाया हवस का शिकार.. हत्या कर खुद के घर मे छुपाया था शव..छत्तीसगढ़ को किया शर्मशार..!
छत्तीसगढ़। जिले राजनांदगांव से एक 4 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है. शनिवार 22 अगस्त को जहां देश भर में लोग गणेश चतुर्थी का पर्व मना रहे थे, वहीं राजनांदगांव के समीपस्थ ग्राम कांकेतरा में एक दरिंदे ने मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाकर उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. आपको बता दें कि ये घटना शनिवार दोपहर करीब 3:00 बजे की है, गांव की एक 4 साल की एक बच्ची अचानक गायब हो गई.
जब ये बात गांव में फैली तो गांव के सभी लोग बच्ची की तलाश में जुट गए, लगभग 3 घंटे तलाश करने के बाद भी जब बच्ची गांव में नहीं मिली तो गांव में मुनादी कराकर सभी से बच्चे की तलाश करने को कहा गया. वहीं बच्ची के परिजन व ग्राम के सरपंच ने मामले की सूचना चिखली पुलिस चौकी में दी. जिसके बाद पुलिस गांव पहुंची और बच्ची की तलाश में तालाब सहित विभिन्न जगहों को खंगालना शुरू किया. CSP मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि पुलिस ने गांव के सभी घरों में बारी-बारी से बच्चे की तलाश शुरू की. इस दौरान गांव के ही शेखर कोर्राम के घर में खून से लथपथ अवस्था में बच्ची का शव आरोपी की खाट के नीचे मिला. जिसके बाद पुलिस ने शेखर कोर्राम को गिरफ्तार कर लिया।
जिले के CSP का कहना है क् आरोपी शादीशुदा है और पिछले कुछ सालों से अपनी पत्नी अलग रह रहा है. आरोपी नशे का आदी भी है. फिलहाल पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल राजनांदगांव भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।।