AAP का रोजगार आंदोलन समिति गठन  - CG Sandesh

AAP का रोजगार आंदोलन समिति गठन

सरायपाली- 24 अगस्त को आम आदमी पार्टी सरायपाली की आवश्यक बैठक पुरानी मंडी सरायपाली में रखी गई जिसमें रोजगार आंदोलन समिति सराईपाली का गठन किया गया , सर्वसम्मति से आंदोलन समिति का अध्यक्ष ईश्वर सिंह भारद्वाज व सचिव आशिक हुसैन को नियुक्त किया गया ,युवा रोजगार यात्रा व ऑक्सिमित्र बनाने की योजना के तहत आज सराईपाली विधानसभा की बैठक आयोजित की गई उक्त बैठक में पार्टी के प्रदेश सचिव व सेंट्रल जोन के प्रभारी उत्तम जायसवाल प्रदेश महिला विंग की अध्यक्ष दुर्गा झा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक जैन महासमुंद जिला अध्यक्ष व सराईपाली विधानसभा प्रभारी भूपेंद्र चन्द्राकर जी उपस्थित हुए।

पार्टी के प्रदेश सचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि प्रदेश की भूपेश बघेल की सरकार कोरोना महामारी को रोकने में सक्षम नही है प्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमित लोग मिल रहे है जिसे भूपेश सरकार रोकथाम के करने में पूरी तरह विफल है लेकिन वही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल की नेतृत्व की सरकार में कोरोना का ग्राफ लगातार कम हुआ हैं।रोजगार की मांग को लेकर 13 अक्टूबर को मुख्यमंत्री का घेराबंदी करने की बात कही इस कोरोना कॉल में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल व दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री ने घोषणा की है कि अब देश भर में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलेगी व कार्यकर्ताओं द्वारा घर घर जाकर लोगो की ऑक्सीजन लेवल की जांच की जाएगी जिसके लिए उन्होंने अपने जन्मदिन पर ऑक्सिमिटर को सभी राज्यो को भेजेंगे जिसमे छत्तीसगढ़ की टीम को 2000 ऑक्सिमिटर दिया 15 लोगो की आंदोलन समिती का गठन किया जो ऑक्सिमित्र का भी काम करेंगे समिति के सदस्य इस तरह हैं आनंद गोयल , मुरारी प्रधान, टिकेस्वर मिश्रा , किशोर मिश्रा , कोमल पटेल, ललित साहू, दिनेश शर्मा, सुजित बंसल, , अरुण साहू , विनोद साहू , त्रिलोचन पटेल,प्रेम पटेल , मो जावेद , पूरनचंद भोई , कृष्णचंद कुमार पटेल , सेशदेव हैं तथा इन्हें रोजगार आंदोलन के हस्त्ताक्षर अभियान पम्पलेट वितरण किये गये ।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें