एक और पूर्व सरपंच गबन के मामले में गिरफ्तार.
2014
के गबन के मामले में एक और पूर्व सरपंच को कल देर रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया
गया है. सरायपाली एसडीएम कुणाल दुदावत से मिली जानकारी के अनुसार सरायपाली जनपद
पंचायत अंतर्गत बन्दीमाल का पूर्व सरपंच माणिक मांझी के 2014 के गबन के मामले में
1 लाख 12 हजार रु बकाया था.
एसडीएम ने बताया कि लगातार पूर्व सरपंच द्वारा रकम पटाने ढील किया जा रहा था जिसके बाद राजस्व विभाग के तहत लगातार नोटिस जारी होने के बाद गिरफ्तारी वारेंट जारी किया गया था. कल देर रात सरायपाली के सिंघोडा थाना अंतर्गत पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया गया. जिसके बाद आज उसे न्यायालय में पेश किया गया. जहां गबन का रकम नही पटा पाने के कारण जेल भेज दिया गया है. पूर्व सरपंच को रकम नही पटाते तक 30 दिन तक जेल में ही रहना होगा.
ज्ञात हो कि लगातार सरायपाली एसडीएम द्वारा पूर्व कार्यकाल के पूर्व सरपंच सचिव द्वारा गबन किए गए रकम को रिकभरी करने नोटिस और गिरफ्तारी वारेंट किया जा रहा है कार्यवाही के तहत कई पँचायतो का रकम पुर्व सरपँच और सचिव वापिस भी कर रहे है और जो सरपँच वापस नही कर पा रहे है राजस्व विभाग के नियमानुसार वारेंट जारी कर गिरफ्तार किया जा रहा है.