छतीसगढ़:--पहले किया मदद, फिर उस गरीब के झोले से नगदी झपटकर हो... - CG Sandesh

छतीसगढ़:--पहले किया मदद, फिर उस गरीब के झोले से नगदी झपटकर हो गया फरार..सीसीटीवी फुटेज से मिला सुराग, आरोपी निकला दूसरे राज्य का....पढ़िए पूरी खबर...

जशपुर जिले के लोदाम बैंक के सामने से गरीब के झोले से 10 हजार नकदी निकालकर रफू चक्कर हो जाने वाले आरोपी को लोदाम पूलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी झारखण्ड के चैनपुर इलाके का रहने वाला बताया जा रहा है ।आरोपी की पूरी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था ।

कैमरे की मदद से आरोपी की शिनाख्ती के बाद लोदाम पूलिस चौकी की टीम आरोपी की तलाश में जुट गई थी और बीती रात आरोपी के गाँव मे दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी का नाम अलताब खान उर्फ छोटू है।वह झारखण्ड गुमला जिले के चैनपुर से 10 किमी दूर जमगई का रहने वाला है ।आरोपी के पास से फिलहाल नकदी 4800 सौ रुपये बरामद किए गए हैं।

आपको बता दें कि लोदाम से लगे पिलखी गांव का रहने वाला सुखबोध राम शुक्रवार पीएम आवास के लिए जारी किश्त की राशि निकालने आया था।इस दौराम आरोपी उंसके निरक्षर होने का फायदा उठाते हुए उसकी मदद की और जैसे ही वह बैंक से रुपये लेकर बाहर निकला आरोपी उंसके झोले में झपट्टा मारकर पूरे 10 हजार की गड्डी लेकर भाग गया था जिसकी पूरी तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी थी। इस मुहिम में लोदाम चौकी प्रभारी टेकराम सारथी आरक्षक प्रकाश माने भगत की अहम भूमिका रही ।



अन्य सम्बंधित खबरें