अवैध मुरुम खनन करते पांच ट्रेक्टर एवं एक जेसीबी को पकड़ा गया  - CG Sandesh

अवैध मुरुम खनन करते पांच ट्रेक्टर एवं एक जेसीबी को पकड़ा गया

अनुविभागीय अधिकारी सरायपाली के निर्देश पर 4 सितम्बर 2020 को रात्रि 11 बजे बोहारपार चौक नेशनल हाइवे पर शासकीय भूमि खसरा नम्बर 386 पर अवैध मुरुम खनन करते, पांच ट्रेक्टर एवं एक जेसीबी को पकड़ा गया है.

कार्यवाही में 1 जेसीबी क्रमांक CG 06 GD 4538  मनोज अग्रवाल से एवं  पाँच ट्रेक्टर CG 06 GB 8979, CG 06 E 9575, CG 06 GE 4520, सोनालिका 745 HB(बिना नम्बर),  स्वराज 735 XM(बिना नम्बर) को किशन कश्यप से नायब तहसीलदार बसना द्वारा जप्त किया गया है.

उक्त कार्यवाही में राजस्व निरीक्षक राकेश साहू, हल्का पटवारी गणेश डड़सेना, कोटवार, ग्राम पटेल, पुलिस के सिपाही की टीम, गाँव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें