जशपुर जिले में काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ,काँग्रेस नेत्री व डीडीसी के अलावा भाजपा और काँग्रेस के पार्षदों की रिपोर्ट पॉजिटिव...राजनीतिक गलियारों में मचा हड़कंप....!
कल रात रायगढ़ से आई आरटीपीसीआर रिपोर्ट में काँग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष ,काँग्रेस नेत्री व डीडीसी के अलावे भाजपा और काँग्रेस के पार्षदों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी है।
4 दिन पहले इन नेताओं ने पत्थल गाँव मे एंटीजन टेस्ट करवाया था लेकिन एंटीजन में इनकी रिपोर्ट निगेटिव आ गयी थी।
रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन सभी का आरटीपीसीआर जांच के लिए सेम्पल लिए गए थे जिसकी रिपोर्ट शनिवार की देर रात को आ गयी और 8 लोग आरटीपीसीआर जाँच में पॉजिटिव पाए गए ।
पत्थलगाव बीएमओ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद इन नेताओ के आरटीपीसीआर जाँच के लिए सेम्पल भी लिए गए थे।
बताया जा रहा है कि बीते कल यानि शनिवार को पत्थल गाँव मे जिले के बड़े अधिकारियों का दौरा भी था जिसमे कुछ पीजिटिव आये कांग्रेसी नेता और पार्षद भी कलेक्टर के साथ मौजुद थे
।बहरहाल इस रिपोर्ट के आने के बाद सियासी महकमे में हड़कंप मच गया है । बताया जा रहा है कि महिला नेत्री के पॉजिटिव आने के बाद वरिष्ठ विधायक सिंह सहित कई स्थानीय नेता भी हाई रिस्क में आ गए हैं।