कोटवार पर गाली गलौच और मारपीट करने का मामला दर्ज - CG Sandesh

कोटवार पर गाली गलौच और मारपीट करने का मामला दर्ज

सरायपाली थाना अंतर्गत ग्राम डुडुमचुआ के कोटवार पर गाली गलौच कर मारपीट करने से एफ.आई.आर. दर्ज किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार 5 सितम्बर को सुबह 8 से 9 के बिच डायवर अपनी पुत्री भोजकुमारी साहू के साथ उड़द तोड़ने टीकरा जा रहा था. रास्ता में कोटवार अपने घर के पास में था और डायवर को रोककर टोकते हुए बोला कि तुम अपना कोरोना टेस्ट करा लो. जिसपर डायवर  ने धिरे से कराउंगा कहने से गांव के कोटवार झाडूराम उसे बोला कि तुम अपने मनमानी कर रहे हो जिसके कारण से गांव बिगड़ रहा है. कहकर दोनो बाप बेटा एक राय होकर गंदी-गंदी माँ बहन की गाली गुप्तार करते हुए हाथ में रखे डंडा से डायवर के साथ मारपीट करने लगा तथा जान से मारने की धमकी देने लगे. मारपीट को देख कर जब डायवर पुत्री भोजकुमारी बिच बचाव करने लगी तो उसकी पुत्री के बाल को पकड़ कर राजेशदास द्वारा हाथ थप्पड़ से मारपीट किया गया. जिसकी शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने राजेश दास मानिकपुरी व  झाडूराम मानिकपुरी  पर धारा  294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें