सिंघोड़ा : आंगनबाडी केन्द्र से चावल बोरी चोरी - CG Sandesh

सिंघोड़ा : आंगनबाडी केन्द्र से चावल बोरी चोरी

सिंघोड़ा थाना अंतर्गत आंगनबाडी केन्द्र सिरशोभा मे कमरे के अंदर रखे प्राथमिक शाला मध्यान भोजन की चावल को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लेने से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. पुलिस ने बताया है कि 4 अगस्त 2020  को प्राथमिक शाला सिरशोभा के बच्चो की मध्यान भोजन की चावल 50-50 किलो अलग अलग बोरियो मे भरी हुई चावल को रखी थी. जिसे दिनांक 01 सितम्बर 2020 को 11 बजे स्कूली बच्चो को वितरण करने आंगनबाडी केन्द्र आंगनबाडी कार्यकर्ता पहूंची तो देखी की आंगनबाड़ी की मुख्य द्वार की ताला टूटी हुई थी. कमरे अंदर जाकर देखी तो आंगनबाड़ी केन्द्र के कमरे के अंदर रखी 50-50-50 किलो की चावल अलग अलग 03 बोरी मे भरी हुई चावल को कोई अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था. जिसपर पुलिस ने अज्ञात चोर के विरुद्ध  धारा 380-IPC, 457-IPC पंजीबद्ध किया गया है.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें