news-details

सरायपाली इंटक के ब्लॉक अध्यक्ष एवं सचिव को किया गया पद मुक्त

इंटक संगठन के विरुद्ध कार्य करने के कारण ब्लॉक अध्यक्ष बाजूलाल चंद्रा एवं सुखचंद दास मानिकपुरी को पद मुक्त किया गया है।

संगठन विरोधी गतिविधियों में संलिप्त रहने एवं इंटक की छवि खराब करने तथा जगह -जगह पर जाकर अन्य संगठन का कार्यक्रम कराया जा रहा था। प्रिंट मिडिया एवं इलेक्ट्रिानिक मिडिया पर खबर प्रकाशन कर इंटक संगठन की छबि को धूमिल किया जा रहा था। जिसकी जानकारी जिलाध्यक्ष संतलाल बारीक जी एवं अन्य पदाधिकारीयों को होने पर तत्काल बैठक रखा गया। तथा बाजुलाल चंद्रा एवं सुखचंद दास मानिकपुरी कों बैठक में बुलाया गया।किन्तु उक्त दोनों बैठक मे नहीं आये।

दो दिनों के बाद फिर से बैठक रखी गयी, उसमे भी दोनों का सम्मिलित नहीं होना साफ साबित होता है कि संगठन विरोधी कार्य में संलिप्त हैं। साथ ही संगठन के लोगों को गुमराह करने का काम किया जा रहा है। जिसकी जानकारी प्रिंट मिडिया के माध्यम से प्रदेश अध्यक्ष  राकेश सिंह बैश तक पंहुचा। खबर पहुंचने के तत्पश्चात  राकेश सिंह बैस ने जिलाध्यक्ष  संतलाल बारीक  को संगठन विरोधी कार्य करने वाले पदाधिकारीयों के विरुद्ध अविलंब कड़ी से कड़ी कार्यवाही कर संगठन से हटाने हेतु निर्देश दिया ।

प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश का पालन करते हुए जिलाध्यक्ष  संतलाल बारीक़ एवं समस्त इंटक पदाधिकारीयों के द्वारा इंटक सरायपाली ब्लॉक अध्यक्ष बाजूलाल चंद्रा एवं ब्लॉक सचिव सुखचंद दास मानिकपुरी को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (इंटक) से पद मुक्त कर दिया गया, ताकि कोई इंटक संगठन के अन्य लोगों को गुमराह ना कर सके। और ना ही अन्य संगठन मे इस तरह से कोई भी संगठन विरोधी कार्य ना कर सके।

इंटक से सम्बंधित किसी भी प्रकार का व्यहार बाजुलाल चंद्रा एवं सुखचंद दास मानिकपुरी से ना करें । यदि करते है तो उसकी जवाबदारी आप स्वयं की होंगी........

जिला मिडिया प्रभारी (इंटक)
-इन्द्र कुमार डनसेना





अन्य सम्बंधित खबरें