अज्ञात वाहन की ठोकर से एक की मौत.
सिंघोडा थाना अंतर्गत सागरपाली चौक से आगे पुलिया के पहले एन एच 53 सड़क सागरपाली पर 20 सितम्बर 2020 को सुबह 4:00 बजे अज्ञात 06 चक्के वाली मुर्गी वाहन के चालक द्वारा अपने वाहन को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मवेशी हांक रहे पुनीत लाल कुजुर एवं सदानंद भोई निवासी बानीगिरोला को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई.
मिली जानकारी के अनुसार पुनीतलाल कुजुर अन्य तीन साथी के साथ निरंजन जांगड़े ग्राम सुखापाली के 12 नग मवेशी बछडा को लेकर हांकते हुए मधुपुर मवेशी बाजार उड़िसा ले जा रहे थे जिसमे से 06 नग बछडा को जयकृष्ण भोई एवं राधेश्याम बारिक आगे एवं 06 नग मवेशी बछडा को मृतक पुनीतलाल कुजुर तथा सदानंद भोई मधुपुर मवेशी बाजार हांकते पीछे ले जा रहे थे कि घटनास्थल सागरपाली चौक के आगे पुलिया के पहले एन एच 53 सड़क सागरपाली पहूंचे थे की पीछे से आकर उड़िसा की ओर जा रही अज्ञात 06 चक्के वाली मुर्गी वाहन के चालक अपने वाहन को तेजी से लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे मवेशी हांक रहे पुनीत लाल कुजुर एवं सदानंद भोई निवासी बानीगिरोला को ठोकर मारकर एक्सीडेंट करते हुए उडिसा की ओर चला गया. जिसे आगे मवेशी हांकते ले जा रहे जयकृष्ण भोई एवं राधेश्याम बारीक दुर्घटना को देखकर पुनीतलाल के पास वापस आकर देखा कि पुनीतलाल के सिर के पीछे एवं दाहिने मस्तक मे एवं सदानंद भोई के दोनो पैर एवं सिर के पीछे चोट आया है. जिसे डायल 112 की मदद से ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल सरायपाली ले गये. जहां उसे ईलाज हेतु भर्ती किये जहां ईलाज के दौरान पुनीतलाल कुजुर का मौत हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात 06 चक्के वाली मुर्गी वाहन का अज्ञात चालक के विरुद्ध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.