मेढापाली से अवैध शराब जप्त - CG Sandesh

मेढापाली से अवैध शराब जप्त

सरायपाली पुलिस ने 22 सितम्बर 2020 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम मेढापाली के लकेश्वर पटेल नाम के व्यक्ति से अवैध शराब बिक्री करने वास्ते रखने पर जप्त किया है. पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सुचना पर लकेश्वर पटेल के मकान बाड़ी में दबिश दिया गया जहाँ लकेश्वर पटेल अपने मकान में उपस्थित मिला. जिसे पुछताछ करने पर अवैध रूप से शराब रखना कबूल किया तथा अपने मकान के बाड़ी के घासपुस से 5 लीटर क्षमता वाली मटमैला रंग के प्लास्टिक जरकीन लाकर पेश किया. जिसके अंदर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब भरा 03 लीटर महुआ शराब कीमती 300 रूपये था. जिसे पुलिस ने जप्त कर आरोपी लकेश्वर पटेल पिता गनपत पटेल उम्र 40 वर्ष निवासी मेढापाली थाना सरायपाली का कृत्य धारा 34(1) आब.एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया.

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें