कोरोना से लड़ते हुए  एक और डॉक्टर की गई जान . - CG Sandesh

कोरोना से लड़ते हुए एक और डॉक्टर की गई जान .

कोरिया जिले के एक संविदा आयुर्वेदिक डॉ दीपेंद्र सिंह सिकरवार ने कोरोना से लड़ते हुए अपने जान की कुर्बानी दे दी है। उनकी शहादत को सादर नमन।

अब एक सुलगता सवाल ये है कि उनका शहादत उनके परिवार पर क्या भूचाल लाएगा ?  एक पति, एक पिता, एक बेटे की मौत से परिवार कैसे उबर पायेगा ? बच्चों का लालन-पोषण, मां-बाप की देख-रेख और पत्नी की गृहस्थी का गुजारा कैसे चलेगा? क्या उनके पत्नि को सरकारी नौकरी मिल पाएगी? क्या उनके परिवार को पेंशन मिल पाएगा?

ये सवाल आज हर एक संविदा कर्मचारी के मन मे घर कर गया है। एक धर्मसंकट उनके विचारों में कौंध रहा है। कोरोना वॉरियर के ऐसे असुरक्षा और हताश मनोबल से कोरोना के खिलाफ लड़ाई आखिर कैसी लड़ी जाएगी। जब किसी युद्ध मे सैनिक ही भाड़े पर लिए जाएंगे, तो दुश्मन आपके बाड़े याने घर तक पहुंचेगा ही।

अतः सरकार से विनम्र निवेदन है कि इस विषय पर अत्यंत संवेदनशीलता से विचार करें।

 डॉ. इकबाल हुसैन, प्रेसीडेंट, सीडा


भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर

पीजी पोर्टल में शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा न्याय, जाँच प्रणाली में सुधार की आवश्यकता, आजादी के 79 साल बाद भी शिकायत के जाँच में स्वतंत्रता नही.


अन्य सम्बंधित खबरें