कोरोना के नकली टीके के साथ गिरफ्तार, फॉर्मूला पूछने पर बोला-... - CG Sandesh

कोरोना के नकली टीके के साथ गिरफ्तार, फॉर्मूला पूछने पर बोला- 'टॉप सीक्रेट'

ओडिशा (Odisha) के बरगढ़ जिले से शुक्रवार को कोविड-19 (Covid-19) का नकली टीका (Fake Vaccine) बनाने के आरोप में एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया. अधिकारियों ने शख्स के घर छापा मारा, जिसमें ‘कोविड- 19 वैक्सीन’ लेबल की कई शीशियां बरामद की गईं.

कोरोना की नकली वैक्सीन बनाने वाले शख्स ने खुद अधिकारियों को मेल भेजकर अपने प्रोडक्ट को बेचने के लिए लाइसेंस की मांग की थी, जिसके बाद छापेमारी कर नकली टीके की शीशियों को जब्त कर शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस और ड्रग एनफोर्समेंट अधिकारियों ने 32 साल के प्रह्लाद बीसी को पश्चीमी उड़ीसा के बरगढ़ जिले के रुसुड़ा गांव में उसके घर पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया. जब ड्रग इंस्पेक्टर ने उससे नकली टीके के फॉर्मुले के बारे में पूछा तो उसने कुछ भी बताने से मना कर दिया. आरोपी ने कहा कि ये ‘टॉप सीक्रेट’ है.

मेल भेजकर की लाइसेंस की मांग

बरगढ़ ड्रग इंस्पेक्टर सस्मिता देहरा ने कहा कि नकली टीके के बारे में हमें उसके भेजे मेल से पता चला, जिसमें वो अपने प्रोडक्ट (नकली वैक्सीन) को बेचने के लिए लाइसेंस की मांग कर रहा था. छापेमारी में हमने पाउडर, कुछ कैमिकल्स के साथ कई कांच की शीशियां बरामद की हैं, जिन पर ‘कोविड-19 वैक्सीन’ के स्टीकर लगे हैं.

उन्होंने कहा कि हमने आरोपी को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट 1940 की धारा 18(सी) के तहत गिरफ्तार किया है. हम जांच कर रहे हैं कि क्या शख्स इससे पहले इलाके में किसी तरह के ड्रग्स कारोबार में शामिल था.

कक्षा-7 तक पढ़े आरोपी ने अभी तक नकली टीका बेचना शुरू नहीं किया था. फेक वैक्सीन के अलावा अधिकारियों को उसके घर में बांझपन को ठीक करने की कुछ दवाइयां भी मिली हैं.



भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


अन्य सम्बंधित खबरें